मुंगेली के ग्राम बरदुली में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली के ग्राम बरदुली में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली, 16 जनवरी 2026// नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी के मार्गदर्शन में एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशामुक्ति) द्वारा ग्राम पंचायत बरदुली में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पंथी नृत्य एवं सुगा नृत्य जैसे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही नशे के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों एवं नशा छोड़ने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नशामुक्ति केन्द्र के अधीक्षक श्री शत्रुहन साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें