मुंगेली कुकुसदा मार्ग 16.50 किमी के मजबूतीकरण व चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
मुंगेली / विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले के प्रयास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तखतपुर -कुकुसदा मार्ग 16.50 किमी के मजबूतीकरण व चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।

16.50 किमी लंबाई की सड़क के लिए 25 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपए की स्वीकृति पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं लोकनिर्माण मंत्री व डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया है वहीं क्षेत्र की जनता ने विधायक मोहले को धन्यवाद ज्ञापित किया है। क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है।
