मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत खरवार में 5 करोड़ की लागत से एनीकट निर्माण कार्य शुरू मुंगेली।

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत खरवार में 5 करोड़ की लागत से एनीकट निर्माण कार्य शुरू
मुंगेली।
मुंगेली जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत खरवार के ग्राम खैरवार बै में आगर नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस एनीकट के निर्माण हेतु ढलाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


एनीकट निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर कुमार डाहीरे (एसडीओ), दिव्या पटनायक (सब इंजीनियर) एवं श्री प्रेम सागर ध्रुव (सब इंजीनियर) सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्री रामाधार साहू, उपसरपंच श्री लक्ष्मी नारायण साहू, भूपेश साहू सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
अधिकारियों ने बताया कि एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के विकास और कृषि हित में महत्वपूर्ण बताया।
निर्माण एजेंसी को कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में एनीकट निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य खबरें