मुंगेली ​जिले के भारतीय सेना में चयनित अग्निवीरों का पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा किया गया भव्य सैनिक सम्मान

मुंगेली ​जिले के भारतीय सेना में चयनित अग्निवीरों का पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा किया गया भव्य सैनिक सम्मान

 

भारतीय सेना अग्निवीर के रूप में चयनित युवाओं का पूरे जोश और देश भक्ति मय माहौल में विश्राम गृह मुंगेली में पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिले के सभी चयनित युवाओं को संगठन की ओर से उनकी सफलता के लिए सम्मानित करते हु मोमेंटो श्रीफल एवं फूल माला पहनाकर सम्मान कर सैनिक परिवार एवं समाज में पूर्व सैनिकों का अपना अनुसाशन और एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर चयनीत युवाओं में रोहन साहू, पंचम यादव, शिवराज पटेल, शिवा साहू, युवराज, कुलदीप, पुष्पराज, दिव्यानंद साहू, राजा यादव, दीपक,जयकुमार महेश पटेल, सागर राजपूत, गौकरन, भूपेश सहित अन्य नाम शामिल है। युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु व मार्गदर्शक त्रिभुवन यादव सहित जिले के सभी पूर्व सैनिकों को बताया जिनके माध्यम से निःशुल्क रूप से मुंगेली स्टेडियम में 2022 से प्रशिक्षण कराए जा रहे है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष एवं डिफेन्स ट्रेनर त्रिभुवन यादव ने बताया कि हमारे द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देने का एक ही उद्देश्य है कि हमारे जिले को लोग आने वाले समय में फौजी जिले के नाम से जाने साथ ही ऐसे समाज का निर्माण करना जहां सारे लोग अनुशासन के साथ एक दूसरे के सहयोग और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे । कार्यक्रम में उपस्थित जिले के एकमात्र सैनिक शहीद वीर धनंजय सिंह राजपूत के बड़े भैया श्री नेमसिंह राजपूत जी ने भी कहा कि सेना में जाना गर्व की बात है पर एक सैनिक जैसा अनुशासन और योगदान जीवन भर देना अहम होता है आप सभी हमारे सैनिक संगठन मुंगेली के सैनिकों का अनुकरण करे। GK Hub कोचिंग संस्था के फाउंडर अंकित तिवारी जी ने भी युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डिफेंस में जाने हेतु तैयारी करने वाले युवाओं के लिए हरसंभव मदद करने को तैयार हु साथ ही संगठन के मार्ग दर्शन में निशुल्क कक्षाएं भी संचालित करने की बात कही ।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक सोन सिंह राजपूत एवं कमल मंगेशकर में सेना में चयनित बच्चों को सेना में जाकर कैसे अपने आप का ध्यान रखना है और कैसे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत माता की रक्षा करते हु अपने आप तथा परिवार की जिम्मेदारी की निर्वाह करना है बड़े ही अच्छे से बताया । यह कार्यक्रम बहुत ही अनुकरणीय एवं देशभक्ति भरी हुई थी चयनित सभी जवानों को शुभकामय देते हुए अंत में संगठन के अध्यक्ष के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों एवं बच्चों का आभार प्रकट करते हुय स्वल्पाहार के बाद भारत माता की जयघोष के साथ समापन किया गया है।

अन्य खबरें