शाला प्रवेशोत्सव: लालपुर कला में न्योता भोजन और तिलक के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत, प्रतिभावान छात्र और राज्यपाल पुरस्कार विजेता सम्मानित
लालपुर कला/लोरमी:
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला में गरिमामय ‘शाला प्रवेशोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज के बीच स्कूल पहुंचे नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और आत्मीयता से ‘न्योता भोजन’ खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं और उनके समय पर क्रियान्वयन की जानकारी साझा की।
बच्चों को बांटी गई मुफ्त सामग्री
उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती साधना रामगोपाल कश्यप, राजेंद्र निर्मलकर, सुनील शर्मा (ABEO लोरमी) और सचिव उदय राम कश्यप के कर-कमलों से बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश (यूनिफॉर्म), टाई और पुरस्कार वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभावान और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता सम्मानित
शाला प्रवेशोत्सव के इस मंच पर विद्यालय के उन होनहारों का सम्मान किया गया जिन्होंने शैक्षणिक, प्रतियोगी परीक्षा और खेल के क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया है:
कक्षा स्तर पर प्रथम स्थान: प्रशांत कश्यप (कक्षा 8वीं), सुरभि कश्यप (कक्षा 7वीं) और नीलम ध्रुव (कक्षा 6वीं) को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक परफॉरमेंस के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSS 2026): इस प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर सफलता का परचम लहराने वाले छात्र दुर्गेश कश्यप, करुणा यादव, प्रशांत कश्यप, गरिमा कश्यप, अमित यादव और अस्मि कश्यप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद: खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सागर ध्रुव व लोमश कश्यप (टेबल टेनिस) और नीलम शर्मा व गणेश ध्रुव (वॉलीबॉल) को राज्य स्तर पर बेहतर स्थान पाने के लिए सराहा गया।
स्काउट क्षेत्र में ‘राज्यपाल पुरस्कार’: गौरव कश्यप, दीपक कश्यप, हर्षमणी शर्मा, एकलव्य कश्यप, देवकुमार यादव और पंकज वैष्णव को स्काउट के क्षेत्र में प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार उत्तीर्ण करने पर मंच से सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस गरिमामय आयोजन में हितेश बघेल, भगवान सिंह पोर्ते, चंद्रकुमार राजपूत, दरबार राजपूत, रितेश कश्यप, धर्मेंद्र राजपूत, युगल राजपूत, अनीता राजपूत, कृष्णकुमार साहू, ज्योति मिश्रा, गायत्री राजपूत, प्रदीप कश्यप, तिलक शर्मा, भवानी राजपूत, योगेश्वर कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
