छठ घाट पर ऐतिहासिक समारोह के साथ बिलासपुर में दिखेगी सांस्कृतिक एकता।
छत्तीसगढ़ के विख्यात उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसवक प्रवीण झा लेंगे पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष पद की शपथ;
कल छठ घाट पर ऐतिहासिक समारोह के साथ बिलासपुर में दिखेगी सांस्कृतिक एकता।
बिलासपुर, विजय ओझा अध्यक्ष भोजपुरी समाज के द्वारा आज समुद्रशास्त्री शिष्टाचार मुलाकात पर जानकारी मिली कि ‘पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, बिलासपुर’ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का दिया आमंत्रण समारोह कल, 21 जून 2026 (रविवार) को सायंकाल 6:30 बजे से ऐतिहासिक ‘छठ घाट, तोरवा’ में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में वरिष्ठ समाज सेवक प्रवीण झा मंच के अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे, जो भोजपुरी समाज और शहर के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होगा।

सांस्कृतिक एकता का महा-अभियान
आज ‘जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस’ में भोजपुरी समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ विजय ओझा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से चकरभाठा और बिलासपुर की संस्कृति को आपस में जोड़ने पर बल दिया। विजय ओझा ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि आगामी छठ पर्व को न केवल भव्य, बल्कि अत्यंत दिव्य स्वरूप दिया जाए। उन्होंने चकरभाठा और बिलासपुर के आसपास के सभी समाज बंधुओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
मीडिया एवं आयोजकों की सराहना
इस आयोजन की सफलता और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ‘जनकल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस’ के विशेष योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। आयोजकों ने मीडिया हाउस को उनके सक्रिय सहयोग के लिए विशेष बधाई और धन्यवाद दिया है। साथ ही, भोजपुरी समाज के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित श्रवण दुबे ‘समुद्र शास्त्री’ ने आयोजकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।
सामाजिक संस्थाओं का समर्थन
इस गरिमामयी आयोजन के लिए भोजपुरी समाज के साथ-साथ प्रमुख सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। ‘अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना’, ‘विश्व हिंदू सेवा दल’, ‘विश्व मानव प्रमाण ट्रस्ट’ और ‘विश्व हिंदू महासभा’ की ओर से इस नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
प्रमुख पदाधिकारी एवं अतिथि
समारोह में संरक्षक लव झा और संस्कृति सचिव अमर कांत (कटारी बाबा) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोरखन साहू जी मुख्य अतिथि होंगे, साथ ही क्षेत्र के सभी विधायकगण एवं महापौर माननीय श्रीमती पूजा विधानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सपरिवार सादर आमंत्रित।
किया है। शपथ ग्रहण के उपरांत रात्रि भोज का भी आयोजन रखा गया है।

