हैवेंस पार्क प्रकरण में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, मैडी समेत 13 दोषी, 7 साल की सजा

हैवेंस पार्क प्रकरण में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, मैडी समेत 13 दोषी, 7 साल की सजा

बिलासपुर। स्थानीय हैवेंस पार्क होटल के सामने हुई संगठित मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। आदतन बदमाश रितेश निखारे उर्फ मैडी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा मिली है। साथ ही12 अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराते हुए दंडित किया गया।

विशेष न्यायाधीश, एट्रोसिटी लवकेश प्रताप सिंह की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 जान से मारने की कोशिश, 147 बलवा सहित अन्य धाराओं में अपराध सिद्ध पाया।अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक हिंसा और जानलेवा हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

अन्य खबरें