सीएम कार्यक्रम में हंगामा : सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, स्वागत करने को लेकर हुआ बवाल

सीएम कार्यक्रम में हंगामा : सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, स्वागत करने को लेकर हुआ बवाल

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रहंगी प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें निर्धारित क्षेत्र से आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर में बहसबाजी में बदल गई।

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से शुरू हुआ। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।

इस बीच वीआईपी मूवमेंट के बाद भी बड़ा ट्रक वाला मार्केट में पहुंच के व्यवस्था फैलने लगा जहां मौके पर पुलिस पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ राज रमजान ने पुलिस के सहयोग के साथ आमजन मानस को भी वीआईपी मूवमेंट के साथ सहयोग की अपील भी की।मीडिया हाउस बोदरी जनकल्याण पुनर्वास केंद्र के सदस्य पदाधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति को संभालते हुए आम जनमानस को संवैधानिक रूप से व्यवहारिकता की क्लास भी जनकल्याण पुनर्वास केंद्र की वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योति कुलदीप के साथ उनके सदस्य पदाधिकारी ने दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामीण मार्गों का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित करेंगे

अन्य खबरें