बेलमुंडी धाम श्री पंचमुखी हनुमान जी बेलमुंडी धाम के कृपा से अखंड नवधा का हुआ घोषणा।

बेलमुंडी धाम श्री पंचमुखी हनुमान जी बेलमुंडी धाम के कृपा से अखंड नवधा का हुआ घोषणा।


बेलमुंडी ग्राम में अखंड नवधा रामायण आयोजन हेतु उप सरपंच गिरवर दास के साथ रामेश्वर कौशिक पंच के साथ पंच व ग्राम वासियों के बीच श्री सर्किट सेवा समिति के अध्यक्ष व महंत बेलमुंडी धाम श्री पंचमुखी हनुमान दरबार, श्री अष्ट कौशल महंत शंभू पुरी महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य श्री चाणक्य चैतन्यपुरी उर्फ सर्किट पुरी बाबा के द्वारा नारियल फोड़ के आस्था को देखते हुए 4 फरवरी से 14 फरवरी तक अखंड नवधा रामायण आयोजन हेतु सभी श्रद्धालुओं के बीच किया घोषणा।


जन कल्याण हेतु श्री सर्किट सेवा समिति बेलमुंडी द्वारा संचालित श्री चाणक्य चैतन्यपुरी उर्फ सर्किट पुरी बाबा जी द्वारा अखंड नवधा रामायण की नारियल फोड़ , कर विधि विधान से हुई घोषणा करते हुए अखंड नवधा रामायण के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए लगातार तीन वार्षिक के बाद इस बार चौथ अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसे भव्य दिव्य प्रचंड बेल के साथ 4 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा जिसमें ग्रामीण बिल्मांडी के श्रद्धालुओं के साथ आसपास गांव के द्वारा एवं श्री सर्किट सेवा समिति से जुड़े हुए सहयोगी संस्थाएं बोदरी चकरभाटा की ओर से विश्व महालक्ष्मी स्व सहायता समूह क्राइम फ्री इंडिया मिशन विश्व मानव परमार्थ लीगल एंड सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सदस्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रचंड बेल के साथ अखंड नवधा रामायण के आयोजन को बृहद बनाये

जिससे धर्म सामाजिक के ध्वजवाहक इस अखंड नवधा रामायण के माध्यम से आम जनमानस की मजबूती हो सके।

 

रामायण की अविरल गंगा बह रही है। इससे पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया है। श्री अखंड नवधा रामायण समारोह में रामायण का पाठ, भजन कीर्तन व प्रवचन के अवसर पर विधायक शकुंतला साहू गांव-गांव पहुंच रही हैं।
शकुंतला साहू ने अतिथियों सहित प्रभु श्री रामचंद्र के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अखंड नवधा रामायण हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का आधार है। प्रत्येक गांव में इस तरह का आयोजन होते आ रहा है और आगे भी होते रहना चाहिए। 9 दिनों तक चलने वाले श्री अखंड नवधा रामायण के श्रवण से मानव जीवन कृतार्थ हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने प्रेम दया व समानता के भाव से मर्यादा में रहकर एक पुत्र, पति, भाई व एक राजा की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अच्छी नियत व गुणों के कारण अंत में सच्चाई की जीत होती है। उन्होंने कहाकि में भगवान राम के पद चि- को चिन्हित कर ‘राम वन गमन पथभी है हमारे सर्किट सेवा समिति बेलमुंडी का विकास भी प्रगति पर है। जिसके तहत तीर्थ यात्रियों को बैठने के लिए तीन सेट मंदिर का गेट एवं मूलभूत सुविधा का यहां पर आवश्यकता पूरी करने के लिए बेहद जरूरी है इस अवसर पर शर्किट पूरी बेलमुंडी धाम द्वारा आयोजित अखंड नवधा रामायण की 4 फरवरी से लेकर 14 फरवरी का घोषणा किया गया।
विधि विधान पूजा पूजन के साथ घोषणा कार्यक्रम समापन हुआ

जिसके तहत सहयोगी संस्थाओं विश्व मानव परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रवण दिवस समुद्र शास्त्री ने ऑनलाइन ऑफलाइन के माध्यम से इस भव्य दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को आवाहन किया वह बीलमुंडी धाम के ऊपर अभी हाल में जो विधर्मियों द्वारा कांड हो रहे हैं उसे पर गहरी चिंतित बताते हुए गोष्ठी में चर्चा परिचर्चा करते हुए अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना द्वारा विश्व हिंदू सेवा दल लीगल एंड सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आवाहन किया वह वरिष्ठ पत्रकार समुद्र शास्त्री ने बताया अभी पिछले कुछ दिनों से श्री पंचमुखी हनुमान जी के आश्रम व तालाब के प्रकरण में जो महल दिख रहा है इसको देखते हुए अगल-बगल की ओर खबरों को देखें तो हमें दिखता है कि वर्तमान परिवेश में आज के समयआज बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और हमारी बहू-बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। यह सब होते हुए देखना अत्यंत पीड़ादायक है।

इतने बड़े हिंदू राष्ट्र के रूप में भारत की चुप्पी चिंताजनक है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का मौन कई सवाल खड़े करता है।

इतिहास यह जरूर लिखेगा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब हमारे देश के नेता मूकदर्शक बने रहे। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है यह तो बांग्लादेश की बात है यहां तो अपने देश अपने राज्य छत्तीसगढ़ में बेलमुंडीग्राम के तहत जो अभी मामला दिखा वह यह दिखाता है कि हम बाहरी लोगों से क्या सावधान रहेंगे जब अपने ही हिंदू समुदाय के लोग मंदिर धर्म आस्था को तोड़ने व नुकसान पहुंचाने की बात करते हैं बड़ी गंभीर मुद्दा है जिसको लेकर जल्द ही सामाजिक संस्थान संवैधानिक रूप से कार्य कर रहे हैं वह धर्म का सम्मान बढ़ाने हेतु आंदोलन करने में भी पीछे नहीं रहेगी यह जानकारी समुद्र शास्त्री ने सभी सनातनी वीडियो को इस घोषणा के माध्यम से दिया वह कार्यक्रम समापन तक सभी को आवाहन किया कि इस अखंड नवधा रामायण में आकर अपने जीवन को सफल व धन्य बनाएं।

अन्य खबरें