प्रधान मंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब; विधायक धरमलाल कौशिक एवं योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन ।
प्रधान मंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब; विधायक धरमलाल कौशिक एवं योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन 
बिलासपुर/बिल्हा / बोदरी:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को श्रवण करने हेतु बोदरी मंडल अंतर्गत रामवैली स्थित बंसीवाला हॉल (सत्संग भवन), बूथ क्रमांक 247 में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
राष्ट्र निर्माण और संवेदनशील नेतृत्व का संदेश
आयोजन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण, समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता और भारत को विश्व पटल पर सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
विधायक धरमलाल कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जीवन में आत्मसात कर ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला प्रभारी (ग्रामीण)कृष्ण कुमार कौशिक ,वरिष्ठ नेत्री एवं नगर पालिका सभापति अंबालिका साहू, एल्डरमैन ज्योति कुलदीप, एल्डरमैन बलदेव गिरी गोस्वामी , पदुम लाल कौशिक सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
