स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्काउट्स-गाइड्स का वृहद आयोजन; विधायक धरमलाल कौशिक ने बांटी साइकिलें, 5 एल्डरमैन और गणमान्य जनों की रही गरिमामयी मौजूदगी।
प्रकृति सहेजने रोपे पौधे, छात्राओं के खिले चेहरे: चकरभाठा में बिखरी सेवा और उत्साह की छटा
स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्काउट्स-गाइड्स का वृहद आयोजन; विधायक धरमलाल कौशिक ने बांटी साइकिलें, 5 एल्डरमैन और गणमान्य जनों की रही गरिमामयी मौजूदगी
बिलासपुर बोदरी तहसील अंतर्गत स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चकरभाठा का प्रांगण गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण की महक और बालिकाओं की नई उम्मीदों की मुस्कान से सराबोर हो उठा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (जिला संघ बिलासपुर) के तत्वावधान में यहाँ एक भव्य वृक्षारोपण एवं

नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
हरित भविष्य का संकल्प और साइकिलों की सौगात
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधों के रोपण से हुई। अतिथियों ने स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स के साथ मिलकर पौधों के संरक्षण और संवर्धन का दृढ़ संकल्प लिया। इसके तुरंत बाद दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को जब नि:शुल्क साइकिलों की चाबियां सौंपी गईं, तो पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और छात्राओं की खुशी से गूंज उठा।
”वृक्षारोपण औपचारिक अभियान नहीं, भावी पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी”
छात्राओं और स्काउट्स-गाइड्स को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, “वृक्षारोपण महज एक फोटो-अप या औपचारिक अभियान नहीं है, यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और सेहतमंद भविष्य के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य अनुशासन, सेवा और पर्यावरण रक्षा की जो मिसाल पेश कर रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हर नागरिक को न केवल एक पौधा लगाना चाहिए, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसकी संतान की तरह देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।”
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे, रजनीश पांडे एवं मयूरिका पांडे द्वारा विद्यालय को 10 पंखे उपहार स्वरूप सौंपे गए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धरम लाल कौशिक ने विद्यार्थियों को मोबाइल-टीवी का सीमित उपयोग कर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यालय के विकास के लिए प्राचार्य विकास नायक रॉय और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश पंजवानी की सराहना की। प्राचार्य विकास नायक रॉय ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लाने का संकल्प व्यक्त किया।
नगर पालिका परिषद बोदरी उपाध्यक्ष शिमला वर्मा,एल्डरमैन और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश पांडे,जिला प्रभारी (ग्रामीण छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग) कृष्ण कुमार कौशिक की मुख्य उपस्थिति रही। विधायक जी के साथ बोदरी नगर पालिका के पांचों नवमनोनीत एल्डरमैन—देवेंद्र कौशिक, ज्योति कुलदीप, सुनील मलघानी (कट्टी भैया), घासीराम श्रीवास एवं बलदेव गिरी गोस्वामी की विशेष मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
प्रशासनिक दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं सांगठनिक नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। मंच पर राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) रवीश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त विजय यादव, जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू एवं प्रभारी डीईओ बिलासपुर डॉ. अजय कौशिक बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।

आयोजन को सुचारू और सफल बनाने में जिला मुख्यालय आयुक्त दिनेश जायसवाल, सहायक जिला आयुक्त आरती राय, प्राचार्य प्रदीप केरकेट्टा, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त महेंद्र बाबू टंडन और विकासखंड सचिव संतोष तंबोली की अहम भूमिका रही।
शिक्षकों और रोवर्स-रेंजर्स का दिखा अद्भुत जज्बा
समारोह को ऐतिहासिक बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, गाइडर्स और स्काउटर्स का सराहनीय योगदान रहा। गाइडर अपर्णा सारखेल, भारती दुबे, संध्या तिवारी, मधु राजे सिंह, किरण बाला पाण्डेय, कौशल्या साहू एवं स्काउटर प्रदीप निर्णेजक, विकास लहरें, उदय नारायण जगत, वीरेंद्र रजक, शिव साहू ने व्यवस्था संभालने में मुख्य भूमिका निभाई।
वहीं रोवर्स चंद्रशेखर पंकज, युगल विश्वकर्मा, कुलभूषण कुर्रे, ग्यास खान, प्रिंस, डेनियल लाझेकर सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘हरित बोदरी-समृद्ध बिलासपुर’ के ओजस्वी संकल्प के साथ हुआ।

