बिलासपुर: बेलमुंडी धाम श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर को तोड़फोड़ की धमकी, महिला स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संगठनों की आपात बैठक बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
बिलासपुर: बेलमुंडी धाम श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर को तोड़फोड़ की धमकी, महिला स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संगठनों की आपात बैठक
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेलमुंडी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज मंदिर (बेलमुंडी धाम) को तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश एवं तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच पति विश्राम कौशिक द्वारा मोबाइल पर मंदिर से जुड़े पुजारी, पत्रकारों एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि धमकी के दौरान स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक के भाई का नाम लेते हुए “देख लेने” की बात कही गई, जिसका वीडियो क्लिप रिकॉर्ड भी उपलब्ध बताया जा रहा है।
आपात बैठक, अपराध मुक्त भारत का संकल्प
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व महालक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट, विश्व हिंदू सेवा दल, लीगल एंड सोशल ग्रुप ट्रस्ट सहित कई सामाजिक संगठनों ने बेलमुंडी धाम में आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक में सभी संस्थाओं ने एकजुट होकर “अपराध मुक्त भारत” का संकल्प लिया तथा संवैधानिक तरीके से कार्यवाही की मांग करने का निर्णय लिया।
बैठक के समापन पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया तथा बेलमुंडी धाम के संरक्षक श्री चाणक्य चैतन्यपुरी उर्फ सर्किट पुरी बाबा के नेतृत्व में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए संस्थाओं एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुजारी व पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला स्वयं सहायता समूह व पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मंदिर के महंत-पुजारी अंकित तिवारी उर्फ बंटी महाराज तथा खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को गंभीर धमकियाँ दी गईं। बताया गया कि यह घटनाक्रम मंदिर, आश्रम व तालाब संबंधी खबरों के प्रकाशन के बाद सामने आया।
प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
घटना को लेकर वरिष्ठ पत्रकार पुखराज सिंह, समुद्र शास्त्री, महिला समूह की पदाधिकारी ज्योति, कुलदीप, मधु, मीना, आरती, शांति, सुलेखा सहित ग्राम बेलमुंडी के नागरिकों ने कड़ी निंदा की।
संस्थाओं की ओर से स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
सामाजिक तत्वों पर मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचाने का आरोप
संगठनों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर परिसर, आश्रम व तालाब को लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू द्वारा सामाजिक समरसता की गोष्ठी आयोजित कर पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था, इसके बावजूद हालात बिगड़ने पर चिंता जताई गई।
11 सूत्री कार्यक्रम की जानकारी
बैठक में संस्थाओं द्वारा अपने 11 सूत्री कार्यक्रम—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, स्किल डेवलपमेंट, गुरुकुल, गौशाला, वेदांत गुरुकुल कोचिंग सेंटर—की जानकारी दी गई। बच्चों को मोबाइल फोबिया से दूर रखने हेतु गीता, रामायण, महाभारत आधारित सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने की घोषणा की गई।

कड़ी कार्रवाई की मांग
संगठनों ने मांग की कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की धमकी एवं पत्रकारों को डराने वाले तत्वों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मामला प्रेस एवं उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक सर्किट पुरी बाबा, पंडित श्रवण दुबे (समुद्र शास्त्री) सहित सभी वक्ताओं ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देते हुए शांति व संवैधानिक समाधान की अपील की।
