बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी
✒️… कलेक्टर नें साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में की योजनाओं की समीक्षा…

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़। 13 जनवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना नें मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान कलेक्टर नें जिले में जारी धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए धान खरीदी एवं धान उठाव में आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लानें एवं किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण करनें के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर नें रजत जयंती कार्यक्रमों के अंतर्गत एंट्री, ैप्त् के तहत संचालित कार्यों की प्रगति, पुनर्वास केंद्रों में संचालित गतिविधियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य की प्रगति, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की स्थिति तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर नें आगामी दिनों में आयोजित होनें वाले बस्तर पंडुम की तैयारियों एवं पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारी को समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करनें के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

