|

अधिवक्ता संघ बिल्हा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा के ऐतिहासिक नेतृत्व में दो बड़े सोपान संपन्न; नवीन तहसील अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण और भव्य शपथ ग्रहण समारोह।

अधिवक्ता संघ बिल्हा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा के ऐतिहासिक नेतृत्व में दो बड़े सोपान संपन्न; नवीन तहसील अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण और भव्य शपथ ग्रहण समारोह

​मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक  गरिमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा ने भरी हुंकार— “अधिवक्ताओं के
मान-सम्मान, हितों और सुविधाओं की रक्षा मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता”।

 

​बिल्हा, बिलासपुर ,अधिवक्ता संघ बिल्हा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जमुना प्रसाद वर्मा के ओजस्वी नेतृत्व में सोमवार, 6 जुलाई 2026 का दिन संघ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। व्यवहार न्यायालय परिसर, बिल्हा में आयोजित दो बड़े ऐतिहासिक आयोजनों की कमान पूरी तरह श्री जमुना प्रसाद वर्मा के हाथों में रही। इसमें प्रथम, अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग को साकार करते हुए नवीन तहसील अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण किया गया और द्वितीय, उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुए इस भव्य कार्यक्रम में जमुना प्रसाद वर्मा की लोकप्रियता और प्रशासनिक क्षमता की गूंज साफ दिखाई दी, जहां न्यायिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के शीर्ष दिग्गज उनके आमंत्रण पर एकजुट हुए।
​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी (विधायक बिल्हा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़) द्वारा नवीन तहसील अधिवक्ता कक्ष के गरिमामयी शिलालेख का अनावरण कर किया गया। इस ऐतिहासिक लोकार्पण वेला में मंच पर विशिष्ट अतिथि और संघ के मुख्य सूत्रधार के रूप में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद वर्मा स्वयं उपस्थित रहे।
​समारोह में माननीय श्री तोखन साहू जी (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा के ऊर्जावान नेतृत्व की सराहना की और कहा कि श्री वर्मा के मार्गदर्शन में न्याय व्यवस्था की रीढ़ कहलाने वाले अधिवक्ताओं को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित होगी।
​अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
समारोह के मुख्य आकर्षण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद वर्मा ने अपनी टीम के साथ पद, कर्तव्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ ली। उनके सशक्त नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार है:
​अध्यक्ष: अधिवक्ता जमुना प्रसाद वर्मा
​सचिव: अधिवक्ता राजकुमार मानिकपुरी
​कोषाध्यक्ष: अधिवक्ता नंदलाल वर्मा
​सहसचिव: अधिवक्ता रामनाथ वर्मा
​संरक्षक: अधिवक्ता अशोक शर्मा
​पूर्व सचिव: अधिवक्ता श्याम कार्तिक पटेल
​कार्यकारिणी सदस्यगण: अधिवक्ता रामायण राजपूत, अधिवक्ता दिनेश वर्मा, अधिवक्ता राजकुमार राजपूत, अधिवक्ता के.पी. साहू, अधिवक्ता अमित कुमार चक्रवर्ती एवं अधिवक्ता दिनेश राजपूत।
​अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा का ओजस्वी वक्तव्य एवं आभार
उद्घाटन एवं शपथ विधि के उपरांत आयोजित विशाल आम सभा को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता जमुना प्रसाद वर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों, वरिष्ठ जनों, सरपंच श्री नारायण यादव (ग्राम पंचायत पथरखान) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं साथी अधिवक्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
​अपने मुख्य अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री जमुना प्रसाद वर्मा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ संघ की आगामी कल्याणकारी कार्ययोजनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा, “यह केवल एक पद नहीं, बल्कि बिल्हा के प्रत्येक अधिवक्ता साथी का मुझ पर अटूट विश्वास है। लंबे समय से प्रतीक्षित नवीन सर्वसुविधायुक्त अधिवक्ता कक्ष का निर्माण हमारे अधिवक्ताओं को दैनिक कार्य संपादन में अत्यधिक सुगमता प्रदान करेगा। मेरा संकल्प है कि अधिवक्ता संघ बिल्हा छत्तीसगढ़ में एक आदर्श संघ के रूप में उभरे, जहां जूनियर अधिवक्ताओं के प्रोत्साहन से लेकर वरिष्ठों के सम्मान और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था होगी।” उनके इस वक्तव्य पर पूरे परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई और अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

अन्य खबरें