RJ रमझाझर न्यूज़ BIG BREAKING – बेमेतरा नवजात कांड का खुलासा: गर्भवती होने का नाटक, साड़ी दोहरा मोड़कर पेट दिखाती थी महिला
RJ रमझाझर न्यूज़ BIG BREAKING – बेमेतरा नवजात कांड का खुलासा: गर्भवती होने का नाटक, साड़ी दोहरा मोड़कर पेट दिखाती थी महिला

*रंजीत बंजारे RJ रमझाझर न्यूज़ बेमेतरा -* संबलपुर ग्राम जेवरा एस में नवजात चोरी की सनसनीखेज रिपोर्ट *झूठी निकली*। एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) ने मामले का खुलासा किया है।
क्या निकला जांच में?
पुलिस विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने और प्रसव होने की पुष्टि नहीं हुई। घटना से 4-5 हफ्ते पहले तक भी गर्भवती नहीं थी।
महिला ने खुद कबूला जुर्म:
प्रार्थिया तीजन वर्मा (20 साल) पति पुनेश्वर वर्मा ने सभी परिजनों के सामने स्वीकार किया फरवरी 2026 में तीसरी बार गर्भ ठहरा और फिर गर्भपात हो गया था। परिवार वाले गलत न समझें इसलिए उसने झूठ बोला कि वो गर्भवती है। विश्वास दिलाने के लिए *साड़ी को दोहरा मोड़कर पहनती थी* ताकि पेट बड़ा दिखे।
3 अक्टूबर को जब परिवार मरनी कार्यक्रम में दलपुरवा (मुंगेली) गया और पति बकरी चराने गया, तो अकेली महिला ने शरीर पर आलता-माहुर रंग डालकर खून जैसा दिखाया और 2 महिलाओं द्वारा बच्चा ले जाने की कहानी गढ़ दी।
*पुलिस की कार्रवाई:*
झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर प्रार्थिया के खिलाफ BNS धारा 217 के तहत कार्रवाई की गई है।
IG दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य की मॉनिटरिंग और SDOP भूषण एक्का के नेतृत्व में नवागढ़ TI दुलेश्वर चंद्रवंशी, संबलपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार क्षत्री और साइबर टीम ने खुलासा किया!!
