| |

विश्व हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय इकाई ने सलधा धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का ऐतिहासिक दर्शन-पूजन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न।

विश्व हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय इकाई ने सलधा धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का ऐतिहासिक दर्शन-पूजन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न

​विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चातुर्मास अनुष्ठान में लिया आशीर्वाद शंकराचार्य जी ने पदाधिकारियों को दिया आत्मीय प्रसाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन

​बेमेतरा/बिलासपुर (छत्तीसगढ़): विश्व हिंदू महासभा के दो दिवसीय संगठनात्मक एवं आध्यात्मिक प्रवास के अंतर्गत बेमेतरा जिले के ऐतिहासिक सलधा धाम में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस दो दिवसीय अनुष्ठान में संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने सहभागिता कर प्रात:कालीन पूजन, गीता पाठ एवं पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

​उसलापुर रेलवे स्टेशन पर गरिमामय अगवानी
प्रवास के प्रथम चरण में विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित विकास दुबे के बिलासपुर स्थित उसलापुर रेलवे स्टेशन आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे (समुद्र शास्त्री) तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का औपचारिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल सड़क मार्ग से सलधा धाम के लिए रवाना हुआ।

​प्रातःकालीन पूजन, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं विशेष भेंट-वार्ता
सलधा स्थित एशिया के विशालतम मंदिर प्रांगण में गतिमान पूज्य शंकराचार्य जी के चातुर्मास व्रत अनुष्ठान के दौरान दो दिनों तक आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।
​प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य भगवान के विधि-विधान से पूजन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के सस्वर पाठ के उपरांत, शंकराचार्य जी के सम्मुख आधिकारिक भेंट-वार्ता संपन्न हुई। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने स्वयं अपने कर-कमलों से विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विकास दुबे, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे (समुद्र शास्त्री) तथा बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल कुर्रे को पावन प्रसाद वितरित कर ऐतिहासिक एवं दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया।

​पत्रकार वार्ता: गौ-संरक्षण एवं संत परंपरा की मर्यादा पर विचार
अनुष्ठान एवं आरती के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में पूज्य शंकराचार्य जी ने उत्तर प्रदेश में गौ-संवर्धन एवं गौ-तस्करी के विषय पर संवैधानिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संत परंपरा सदैव जीव दया और गौ-रक्षा के प्रति समर्पित रहती है, अतः प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रहे राजनीतिक पदों को संत परंपरा से पृथक रखकर देखा जाना चाहिए।
​इस दो दिवसीय आध्यात्मिक समागम में विश्व हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रादेशिक पदाधिकारियों तथा भारी संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अन्य खबरें