गरबा प्रमोशन वीडियो में पिस्टलनुमा हथियार से बवाल, असली या खिलौना? जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर ब्रेकिंग : गरबा प्रमोशन वीडियो में पिस्टलनुमा हथियार से बवाल, असली या खिलौना? जांच में जुटी पुलिस

 

 

*RJ रमझाझर न्यूज़ बिलासपुर -* बिलासपुर में गरबा प्रमोशन के नाम पर बनाए गए एक सोशल मीडिया रील ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती के हाथ में पिस्टल जैसा हथियार लहराते हुए नजर आ रही है।

वीडियो सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि गरबा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के प्रमोशन में हथियार का क्या काम?

*क्या है पूरा मामला?*

 

बताया जा रहा है वीडियो में दिख रही युवती खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताती है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर गरबा ड्रेस से जुड़े कई रील हैं, जिनमें कुछ में युवतियों को धूम्रपान करते और युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास बेचने का प्रमोशन करते भी देखा जा रहा है।

इसे लेकर स्थानीय लोगों ने धार्मिक भावना आहत होने की बात कही है। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

युवती का दावा – “पिस्टल खिलौना है

विवाद बढ़ने पर वीडियो पोस्ट करने वालों की ओर से सफाई दी गई है कि हाथ में दिख रहा हथियार असली नहीं, खिलौना पिस्टल है और धूम्रपान वाला सीन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए था।

लेकिन यह सफाई कितनी सही है, इसका फैसला अब पुलिस ही करेगी।

 

*पुलिस क्या बोली?*

 

फिलहाल इस मामले में किसी को दोषी ठहराना जल्दबाजी होगी। हथियार असली है या नकली, और क्या इससे आर्म्स एक्ट या सार्वजनिक प्रदर्शन के किसी नियम का उल्लंघन हुआ है, यह पूरी तरह पुलिस जांच का विषय है।

 

बिलासपुर पुलिस से लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है, हथियार की प्रमाणिकता की पुष्टि RJ रमझाझर न्यूज़ नहीं करता।

अन्य खबरें