नगर पंचायत मारो में चुनावी शंखनाद: 15 वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी, 4 वार्डों पर महिला प्रत्याशी ही लड़ेंगी चुनाव
*नगर पंचायत मारो में चुनावी शंखनाद: 15 वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी, 4 वार्डों पर महिला प्रत्याशी ही लड़ेंगी चुनाव*
*रंजीत बंजारे, RJ रमझाझर न्यूज़*
*बेमेतरा / मारो।* नगर पंचायत मारो में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 का बिगुल बज गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में सोमवार 29 सितंबर को कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सूची जारी होते ही नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड में जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है।

दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतम चौहान, एसडीएम साजा पिंकी मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा नरेश वर्मा, नगर पंचायत मारो के सीएमओ मनीष ठाकुर सहित भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शी लॉटरी पद्धति से संपन्न कराई गई।

*किस वार्ड को क्या मिला? देखिए पूरी लिस्ट*
नगर पंचायत मारो के 15 वार्डों के लिए आरक्षण की अंतिम स्थिति इस प्रकार तय की गई है –
1. *वार्ड क्र. 1 – बाबा भीमराव अम्बेडकर वार्ड – अनुसूचित जाति महिला*
2. *वार्ड क्र. 2 – जय सतनाम वार्ड – अनुसूचित जाति*
3. *वार्ड क्र. 3 – सुभाष चन्द्र बोस वार्ड – अनुसूचित जनजाति*
4. *वार्ड क्र. 4 – छत्रपति शिवाजी वार्ड – अनुसूचित जाति महिला*
5. *वार्ड क्र. 5 – महाराणा प्रताप वार्ड – अनारक्षित महिला*
6. *वार्ड क्र. 6 – रानी सागर वार्ड – अनारक्षित*
7. *वार्ड क्र. 7 – बजरंग वार्ड – अनारक्षित*
8. *वार्ड क्र. 8 – परशुराम वार्ड – अनारक्षित महिला*
9. *वार्ड क्र. 9 – पं. दीनदयाल वार्ड – अनारक्षित*
10. *वार्ड क्र. 10 – गुरु घासीदास वार्ड – अनुसूचित जाति*
11. *वार्ड क्र. 11 – संत अमरदास वार्ड – अनुसूचित जाति*
12. *वार्ड क्र. 12 – गुरू नानक वार्ड – अनारक्षित*
13. *वार्ड क्र. 13 – जय बुढ़ादेव वार्ड – अनारक्षित महिला*
14. *वार्ड क्र. 14 – मिनी माता वार्ड – अनुसूचित जाति*
15. *वार्ड क्र. 15 – मौली माता वार्ड – अनुसूचित जाति*
*आरक्षण का पूरा गणित समझिए*
जारी सूची के अनुसार कुल 15 वार्डों में से –
– *6 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित* हैं, जिनमें से 2 महिला आरक्षित हैं।
– *1 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित* है।
– *8 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए* हैं, जिनमें से 4 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं!
यानी कुल 15 में से 4 वार्डों पर इस बार सिर्फ महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगी!
