बेमेतरा में एचआईवी/एड्स को लेकर बड़ा जनजागरूकता अभियान, मोहभट्ठा स्कूल के छात्रों ने रैली निकालकर दिया संदेश

बेमेतरा में एचआईवी/एड्स को लेकर बड़ा जनजागरूकता अभियान, मोहभट्ठा स्कूल के छात्रों ने रैली निकालकर दिया संदेश

*रंजीत बंजारे RJ रमझाझर न्यूज़ बेमेतरा।* जिला मुख्यालय बेमेतरा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और जीवन रेखा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स जनजागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा में रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया!

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और स्कूली छात्रों में एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।

 

विशेषज्ञों ने दी विस्तार से जानकारी

कार्यक्रम में जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश जीवन रेखा फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक डॉ. विकास मेश्राम, ICTC काउंसलर पुराणिक नायक और विद्यालय के प्राचार्य मनमोहन अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया।

 

वक्ताओं ने बताया कि एचआईवी संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई और संक्रमित रक्त से फैलता है। छूने, साथ खाने या साथ रहने से यह नहीं फैलता। समय पर जांच और सही इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। समाज में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं करना चाहिए।

 

छात्रों ने भी खुलकर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में जवाब दिया।

 

हम सबने ठाना है, एड्स को दूर भगाना है – गूंजे नारे

 

जागरूकता सत्र के बाद विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर स्कूल परिसर से मुख्य मार्ग तक रैली निकाली। रैली के दौरान जागरूकता ही बचाव है भेदभाव नहीं, अपनापन जरूरी है और हम सबने मिलकर ठाना है, एड्स को दूर भगाना है जैसे नारों से पूरे क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया।

 

रैली को देखकर स्थानीय लोगों ने भी रुककर जानकारी ली।

 

ये रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन संजय तिवारी, भुवनेश्वर गेंदले, मिकेश मानिकपुरी, महेश चतुर्वेदी, आशा चेलक, बसंत टंडन, नीरज सेन, नीलम पारधी, धनेश्वरी यादव, राजेश यादव, किरण श्रीवास, हिना साहू, डालिमा सोनी, कामनी साहू, शेखर साहू सहित स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा!

अन्य खबरें