|

बिलासपुर में विकास की सौगात: 10 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन।

बिलासपुर में विकास की सौगात: 10 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

​ बिलासपुर नगर निगम में नव सम्मिलित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज विकास कार्यों का एक बड़ा अध्याय शुरू हुआ। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


​विकास कार्यों का शुभारंभ
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, एम.आई.सी. सदस्य डॉ. तिलक राम साहू, वार्ड पार्षद श्री रमेश पटेल एवं श्री हेमंत मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
​शाला प्रवेश उत्सव: बच्चों का हुआ भव्य स्वागत
इसी क्रम में बिलासपुर में जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश कराया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा को सशक्त और विकसित भारत की नींव बताया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधीश श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।
​क्षेत्र के निवासियों ने इस विकास कार्यों और शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया है।

अन्य खबरें