15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है….. आशीष जैन
15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है….. आशीष जैन
रंजीत बंजारे RJ रमझाझर न्यूज़ बेमेतरा – कैबिनेट के मुख्य फैसले UCC ड्राफ्ट कमेटी का गठन रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी बनेगी। CM को कमेटी के बाकी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत किया गया है।
कमेटी का काम नागरिकों, संगठनों और एक्सपर्ट्स से सुझाव लेना, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेना और भरण-पोषण जैसे कानूनों की जांच करना और एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना। फीडबैक के लिए वेब पोर्टल भी बनाया जा सकता है। सभी धर्मों के लिए विवाह, तलाक, विरासत आदि मामलों में एक समान कानून लाकर कानूनी जटिलता कम करना और सामाजिक-लैंगिक समानता बढ़ाना।
आशीष जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी, ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम पारिवारिक मामलों में समानता लाने और न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास है,कमेटी ड्राफ्ट तैयार करके कैबिनेट को सौंपेगी, फिर इसे विधानसभा के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। UCC लागू करने वाला छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य बनने की तरफ बढ़ रहा है। साथ ही कैबिनेट ने महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर 50% शुल्क छूट को भी मंजूरी दी।
