रोशन कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
दशरंगपुर (मुंगेली)।
क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 15 अप्रैल 2026 को लोहड़िया मोड़, दशरंगपुर में रोशन कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में रिबन कटिंग एवं केक सेरेमनी के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में अहम योगदान देंगे।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेंटर के संचालक घनश्याम साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस नए कम्प्यूटर सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं को अब अपने ही गांव में आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
