|

सवाल पूछनें पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन पर उठे सवाल

किसान सम्मान निधि योजना पर जानकारी लेने पहुँचे पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार, वकील के साथ भी हाथापाई का आरोप…

सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। 19 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ राज्य के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक युवा पत्रकार के साथ कथित मारपीट का मामला सामनें आया है, जिसनें प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े मुद्दों पर जानकारी लेनें के लिए संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुँचे थे, इसी दौरान पूछे गए सवालों से कथित रूप से असहज होकर अधिकारी नें आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक वकील नें हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालनें का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि अधिकारी नें उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है, विभिन्न पत्रकार संगठनों नें इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, उनका कहना है कि यदि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो लोकतंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस घटना को लेकर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों नें भी निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं, पुलिस में शिकायत दर्ज करानें की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित पक्ष को न्याय कब तक मिल पाता है।

अन्य खबरें