केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मणिपुर के राज्यपाल एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री से की सौजन्य भेंट
*केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मणिपुर के राज्यपाल एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री से की सौजन्य भेंट*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने आपने मणिपुर प्रवास के दौरान मणिपुर के माननीय राज्यपाल श्री अजय कुमार भल्ला एवं दिसपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर केंद्र–राज्य समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समकालीन राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर जनहित, सुशासन और समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
