|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी किया ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का: शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी को मिला ऐतिहासिक सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी किया ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का: शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी को मिला ऐतिहासिक सम्मान

रायपुर:

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर में एक गरिमामयी कार्यक्रम में सिंधी समाज की महान आध्यात्मिक संत एवं रायपुर स्थित ऐतिहासिक शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष್ಯ में ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

​लोक भवन (छत्तीसगढ़ मण्डपम) में आयोजित इस विमोचन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर एक ओर जहां अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और ₹200 का मूल्यवर्ग अंकित है, वहीं दूसरी ओर माता हासी देवी की भव्य छवि उकेरी गई है।

​इस ऐतिहासिक अवसर को देश-विदेश में बसे करोड़ों सिंधी समुदाय के लिए एक गौरवशाली क्षण माना जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य माता हासी देवी के महान जीवन, उनके अमूल्य विचारों और उनके आध्यात्मिक योगदान को आने वाली भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

अन्य खबरें