|

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर महापौर पूजा विधानी का शहरवासियों को संदेश: ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित।

 

…………………………………………………

.स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर महापौर पूजा विधानी का शहरवासियों को संदेश: ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित।

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर महापौर पूजा विधानी का शहरवासियों को संदेश: ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

​बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। बिलासपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों में शिरकत कर ध्वजारोहण किया तथा समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने अपने निज निवास (नेहरू नगर) पर ध्वजारोहण कर माँ भारती को नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने नगर पालिक निगम के टाउन हॉल एवं केंद्रीय कार्यालय विकास भवन में आयोजित मुख्य समारोहों में राष्ट्रध्वज तिरंगे को फहराया और सलामी दी।

महापौर ने छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी सहभागिता की, जहाँ उन्होंने माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के साथ तिरंगे को नमन कर देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
​स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर नगर निगम परिसर में ‘कर्तव्यनिष्ठ कर्मी सम्मान समारोह’ का आयोजन भी किया गया। महापौर पूजा विधानी ने निगम में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानियों का त्याग हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध और विकसित बिलासपुर के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें। उन्होंने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम परिवार के कर्मठ अधिकारी-कर्मचारी ही शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की वास्तविक मजबूत आधारशिला हैं।


​इन गरिमामय कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार, एमआईसी सदस्य श्री केशरी इंगोले, श्री श्याम साहू, श्री तिलक राम साहू, जोन अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला टंडन सहित निगम के पार्षदगण, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

………………………………………………….

अन्य खबरें