मां मावली के दरबार में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा

मां मावली के दरबार में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा

मुरता धाम को मिलेगा विकास का तोहफा – ज्योति कक्ष के लिए 4 लाख और पहुंच मार्ग के लिए 5.20 लाख की सौगात

 

रंजीत बंजारे, RJ रमझाझर न्यूज़, बेमेतरा – नवागढ शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरता स्थित आस्था के केंद्र प्रसिद्ध मां मावली माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक दयाल दास बघेल सपरिवार मां मावली के दरबार पहुंचे।

 

मंत्री बघेल ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से मां मावली की पूजा-अर्चना की उन्होंने अपने हाथों से स्थापित मनोकामना ज्योति के दर्शन किए। पूजा के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बेमेतरा जिले और नवागढ़ क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की!

 

मंत्री बघेल ने कहा कि मां मावली माता के प्रति इस पूरे अंचल के लोगों की अटूट आस्था है। यहां जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, माता रानी उसकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने की यह परंपरा हमारी आस्था का प्रतीक है और इसे हम निरंतर जारी रखेंगे!

 

विकास कार्यों की बड़ी घोषणा

मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंत्री बघेल ने दो बड़े विकास कार्यों की घोषणा की!

 

1. श्रद्धालुओं द्वारा प्रज्वलित की जाने वाली सैकड़ों मनोकामना ज्योतियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए एक व्यवस्थित ज्योति कक्ष का निर्माण – लागत 4 लाख रुपये!

 

2. मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक आने वाले कीचड़युक्त कच्चे रास्ते से निजात दिलाने के लिए 5.20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण!

 

मंत्री की इस घोषणा के बाद मंदिर समिति और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से इस पहुंच मार्ग और ज्योति कक्ष की मांग की जा रही थी, जिसे मंत्री जी ने पूरा कर दिया!

 

 

इस अवसर पर भाजपा नेता अजय साहू, तुकाराम साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष खोरबाहरा साहू, ग्राम पंचायत मुरता के सरपंच बुधारू गेंदले, मंदिर के मुख्य पुजारी पं. सुरेशानंद शास्त्री, मंदिर संचालन समिति के सुखदेव साहू, मुरारी साहू, राजकुमार यादव, बल्लू राजपूत, भूखल्ल साहू, कुलेश्वर साहू, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे!

अन्य खबरें