|

बिलासपुर छत्तीसगढ़, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धर्म जागृति मंच, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धर्म जागृति मंच, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकारो सहित विश्व हिंदू महासभा, विश्व हिंदू सेवा दल सहित महंत काल भैरव आदर्श मुक्तिधाम समुद्र शास्त्री ने आयोजक सहित आम जनमानस को विशेष बधाई दिया
यह आयोजन अपने 36 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और बजरंगमय बना दिया।भौगोलिक संदर्भमंच के संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य आयोजन की शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आज यह शोभायात्रा न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्य प्रदेश में भी अपनी विशेष पहचान बना चुकी है।
शनिवार शाम करीब 4 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, महापौर पूजा विधानी सहित कई जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, डी.जे धूमाल,कर्मा- नृत्य,पंथी,कीर्तन एवं भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

पूरे मार्ग में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के उत्साह और जय श्रीराम,जय बजरंगबली के जय घोष से पूरा बिलासपुर गुंजायमान हो उठा।भौगोलिक संदर्भ

इस आयोजन में धर्म जागृति मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं में सपन रजक, चीनी बूटी, गंगोत्री,पप्पू तेजानी,दिनेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, महेश मिश्रा, दीपक कश्यप, केशव गोरख, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, शुभम श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, हर्ष कश्यप, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, राहुल गोरख, रामेश्वर केसरी, नवीन चंद्र दुबे, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित-निखिल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिसमें भव्या शुक्ला, स्मृति वैष्णव,श्रुति- प्रीति गदेवाल, मेघा आहूजा, नीलम शुक्ला सहित जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी तहसील प्रभारी ज्योति कुलदीप मीना सीता शांति अन्य महिलाएं भी आयोजन में शामिल रहीं।

  1. धर्म जागृति मंच की यह शोभायात्रा अब हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बिलासपुर की पहचान बन चुकी है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोग शामिल होकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय देते हैं।

अन्य खबरें