विश्व हिंदू महासभा सेवा दल के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लक्ष्मण पाल सहित,स्वस्तिवाचन द्वारा समुद्र शास्त्री ने किया हनुमान जन्म महोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना,किया विशेष घोषणा के साथ, बजरंग बली का दिव्य भाव के साथ महानायक का मनाया जन्म महोत्सव,पूरा ब्रह्मांड हुआ, हनुमान मय

हनुमान जन्म महोत्सव पर पूरा ब्रह्मांड हुआ हनुमान मय
वरिष्ठ समाज सेवी ममता पाल के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई में बना दिव्या भंडारा प्रसादी
नगर पालिका परिषद बोदरी में विश्व हिंदू महासभा लक्ष्मण पाल प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के द्वारा मनाया गया हनुमान जन्म महोत्सव
, मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार समुद्र शास्त्री ने स्वस्तिवाचन के द्वारा कार्यक्रम शुरुआत किया गया जिसमें जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी के द्वारा विश्व शांति सौहार्द की प्रार्थना करते हुए क्षेत्रवासी भक्तों के साथ भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी व सेवा में भी सहयोग करती दिखाई दी। बिलासपुर अंतर्गत कई जगहों पर हनुमान महोत्सव के साथ भंडारा प्रसादी वितरण किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से हनुमान जी के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव सनातन भव्यता एवं मीडिया प्रभारी नव नियुक्त संतोष पाल ने पूजन पाठ भंडारा के साथ विश्व हिंदू महासभा, सेवा दल द्वारा मनाया गया ।


वरिष्ठ पत्रकार समुद्र शास्त्री ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव 2026 आज, 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, जिसे भक्त शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त: आज पूजा के लिए दो मुख्य समय बताए गए हैं:
सुबह का मुहूर्त: 06:10 AM से 07:44 AM तक (सर्वश्रेष्ठ)।
शाम का मुहूर्त: 06:39 PM से 08:06 PM तक।
विशेष धार्मिक कार्यक्रम: मंदिरों में विशेष सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और भंडारों (लंगर) का आयोजन किया जा रहा है।
तिथि और समय का विवरण
विवरण समय/तिथि
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 1 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त 2 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे
मुख्य उत्सव (उदया तिथि)
महत्वपूर्ण बातें:
आज के दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।
भक्तों को सलाह दी गई है कि वे राशि अनुसार दान करें ताकि उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें।
भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
अंत में सामाजिक संस्थाओं सहित समुद्र शास्त्री सहित बिल्हा ब्लॉक पत्रकार अध्यक्ष राजेंद्र डहरिया ने अहिल्याबाई होल्कर आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। जिसमें मुख्य रूप से अहिल्याबाई होल्कर की छाया मूर्ति ममता पाल के सानिध्य में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से भंडारा प्रसादी व्यवस्था का विशेष जिम्मेदारी लिया। एवं हनुमान जन्मोत्सव को ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने नगर में आध्यात्मिकता और भक्ति का विशेष माहौल निर्मित किया।

वरिष्ठ समाज सेवी ममता पाल के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई में बना दिव्या भंडारा प्रसादी