यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हुईं भिलाई की डॉ. सुमैया, कैंसर रिसर्च में हासिल की बड़ी उपलब्धि

भिलाई। अयप्पा नगर, भिलाई की निवासी डॉ. सुमैया को छत्तीसगढ़ में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में “यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

डॉ. सुमैया ने कैंसर मेडिसिन रिसर्च के क्षेत्र में पीएचडी पूरी कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है। उनके शोध कार्य से भविष्य में कैंसर के इलाज में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

डॉ. सुमैया, जनाब मोहम्मद आकिल की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिजनों ने अल्लाह तआला से दुआ की है कि डॉ. सुमैया आगे भी इसी तरह सफलता, तरक्की और कामयाब रिसर्च के नए आयाम स्थापित करती रहें।

अन्य खबरें