बिलासपुर में वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री सोनाली सहारे शामिल, फिल्म ‘रिवाज’ का किया प्रमोशन

बिलासपुर। शहर के लखीराम अग्रवाल भवन में आयोजित वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में उस समय खास रौनक देखने को मिली जब छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाली सहारे कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने अपनी आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म “रिवाज” का भी प्रमोशन किया और उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद किया।


कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री सोनाली सहारे की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता मोहित यादव से सौजन्यपूर्ण वातावरण में हुई। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए सामाजिक आयोजनों की महत्ता पर चर्चा की।
इस मौके पर सोनाली सहारे ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेल-जोल, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म “रिवाज” छत्तीसगढ़ की परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को दर्शाने वाली फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवाओं और परिवारों की उपस्थिति रही। वर-वधू परिचय सम्मेलन के माध्यम से कई परिवारों को आपसी परिचय और संवाद का अवसर मिला, वहीं होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल और सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरें