डिजाइन एवं तकनीकी विकास कार्यक्रम का समापन, 50 दिवसीय कार्यशाला में 20 हितग्राही हुए प्रशिक्षित
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 25 मार्च 2026
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित डिजाइन एवं तकनीकी विकास कार्यक्रम के तहत हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर द्वारा आयोजित 50 दिवसीय (02 माह) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 23 मार्च 2026 को काष्ठ प्रशिक्षण केंद्र, सेमरिया (विकासखंड-कोटा, जिला-बिलासपुर) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर लगभग 20 हितग्राहियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरिया, कोटा की उपसरपंच श्रीमती शिवकुमारी उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के डिजाइनर सुदीप्ता घोष, प्रशिक्षक मंदर कश्यप एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर की प्रभारी श्रीमती असरिता मिंज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण पूर्ण करनें पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए प्रेरित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनानें और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करनें की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

