नाबालिक बच्चे के साथ सिक्योरिटी गार्ड की बर्बरता के मामले ने पकड़ा तुल….परिजनों का आरोप प्रलोभन देकर मामले को रफा दफा करने का किया जा रहा था प्रयास

नाबालिक बच्चे के साथ सिक्योरिटी गार्ड की बर्बरता के मामले ने पकड़ा तुल….परिजनों का आरोप प्रलोभन देकर मामले को रफा दफा करने का किया जा रहा था प्रयास

 

अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित बर्बरता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ जनप्रतिनिधि और कंपनी से जुड़े लोग उन्हें प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। परिजनों के अनुसार घटना शनिवार की है, लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था और थाना न जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही साहू समाज के लोग,कांग्रेस विधायक ससंदीप साहू,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे और भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन अब तक केवल एक ही गिरफ्तारी हुई है।

साहू समाज और विधायक संदीप साहू ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

 

*बाइट: संदीप साहू, विधायक: कसडोल*

*बाइट: कार्तिक साहू, नाबालिक पीड़ित का भाई*

*बाइट: सुनील साहू, जिलाध्यक्ष: साहू समाज*

*बाइट: भावना गुप्ता

, पुलिस अधीक्षक*