84 लाख के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप, युवा कांग्रेस नें दी आंदोलन की चेतावनी
दीपका/कोरबा, छत्तीसगढ़। 21 मार्च 2026
दीपका की नगर पालिका परिषद में 84 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामनें आए हैं, शहर में स्ट्रीट लाइट खंभे (पोल) और केबल वायर लगानें के कार्य में अनियमितता एवं घटिया सामग्री उपयोग किए जानें की शिकायतों नें अब तूल पकड़ लिया है, इस मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय युवा कांग्रेस नें भी कड़ा रुख अपनाया है।
गुणवत्ता पर उठे सवाल…
स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि 84 लाख रुपये जैसी बड़ी राशि स्वीकृत होनें के बावजूद कार्य में थर्ड ग्रेड सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
पार्षद नें मुख्य सचिव से की शिकायत...
वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल नें इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को औपचारिक शिकायत भेजी है, उन्होंने आरोप लगाया है कि टेण्डर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।
युवा कांग्रेस का अल्टीमेटम…
तनवीर अहमद नें प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है, उन्होंने कहा कि यह मामला केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शहर की जनता के अधिकारों से जुड़ा है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करते हुए नगर पालिका परिषद का घेराव करेगी।

मुख्य मांगें…
✨️ स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।
✨️ घटिया सामग्री सप्लाई करनें वाले ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
✨️ वर्तमान कार्य को तत्काल रोककर मानक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
उपरोक्त मामले के तूल पकड़नें के बाद अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नगर पालिका के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

