|

मेजबान छत्तीसगढ़ की अनवरत शानदार दूसरी जीत, महाराष्ट्र को 03-00 से हराया

मध्यप्रदेश नें राजस्थान को 20-00 से रौंदा, अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में एकतरफा मुकाबले...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। 21 मार्च 2026

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में मेजबान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की टीमों नें शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, दिन के पहले मैच में छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम नें महाराष्ट्र महिला हॉकी टीम को 03-00 से पराजित किया, मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर से मधु सिंदर नें 29वें मिनट में पहला गोल दागा, इसके बाद दुबी रावत नें 51वें मिनट में बढ़त मजबूत की, जबकि जिज्ञासा कश्यप नें 58वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

दूसरे मैच में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम नें राजस्थान महिला हॉकी टीम को एकतरफा मुकाबले में 20-00 से करारी शिकस्त दी, मध्यप्रदेश की ओर से नौशीन नाज़ नें सर्वाधिक 06 गोल किए, जबकि गीताश्री नें 04 गोल दागे, भाविका और प्रियांशी भंवर नें 03-03 गोल का योगदान दिया, इसके अलावा अक्सा खान, विभा सिंह, साजिदा बेगम और रोली बाल्मीकि नें 01-01 गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच से पूर्व अतिथियों नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारियों की भूमिका प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक और ईशानी पटेल नें निभाईं, वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी परमजीत सिंह, मृणाल चौबे (कन्वीनर), नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके (पार्षद) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें