कारोबारीयो के ठिकाने पर चला नगर निगम का बुलडोजर मचा हड़कप,

कारोबारीयो के ठिकाने पर चला नगर निगम का बुलडोजर मचा हड़कप,

 

शहर में तीन ठिकानों पर हुई कार्यवाही, पुलिस बल रही मौके पर तैनात देखिए वीडियो

 

इसी तरह बुधवार को रामनगर इलाके में तनवीर कबाड़ी के ठिकाने पर भी कार्रवाई की गई। यहां भी अवैध कब्जे में बनाए गए ढांचे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

 

उधर कोरकोमा क्षेत्र में संचालित एक अन्य अवैध कबाड़ ठिकाने पर भी बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को हटाया गया।

नगर निगम के डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि

शहर में बिना अनुमति संचालित कबाड़ यार्डों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

राताखार,रामनगर और कोरकोमा क्षेत्र में यह कार्यवाही की गई है जहां पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम से पत्र मिला था जहां उन्हें पुलिस बल की मांग की गई थी। 30 से 40 की संख्या में बल तैनात किए गए हैं जो नगर निगम के साथ मिलकर कबाड़ दुकान पर कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबरें