बोदरी तहसील अंतर्गत युवा कांग्रेसी नेता सुनील साहू ने किया बोदरी तहसीलदार के समक्ष समर्थकों के साथ किया बैठक, पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेसियों ने किया जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। नेताओं का कहना था कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है,

जिसके विरोध में यह घेराव और प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन पहले से सतर्क हो गया था। भाजपा कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
घेराव के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते हुए हालात को शांत कराया।

इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पार्षद लक्ष्मीनाथ साहू और वजीर अली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।
इसी क्रम के तहत बोदरी तहसील के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के युवा प्रकोष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील साहू ने बैठक किया तहसीलदार के साथ अपने समर्थकों को लेकर जहां पर उन्हें जल्द ही आश्वासन मिला सभी कार्य की मांग को लेकर बोदरी तहसीलदार ने कहा कि शासन से सारी चीज भेजी जाएगी परियोजनाओं की मंजूरी मिलने के बाद शासन प्रशासन की अनुमति से कार्य जल्द ही लागू किए जाएंगे

घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दों पर जल्द कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

अन्य खबरें