ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्हा ब्लॉक में जन समस्याओं पर फूटा आक्रोश, पत्रकार समागम आज
बिल्हा ब्लॉक में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम सभा की हाल ही में हुई बैठक में इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। वहीं वर्षों से पत्रकारों से बनाए गए दूरी और शिष्टाचार विज्ञापन सेवा के अभाव को लेकर भी असंतोष का माहौल है।
ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धमनी में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कई महीनों से राशन नहीं मिलने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है।

इसी तरह बोदरी, चकरभाठा बस्ती और धमनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली, पानी, पेंशन और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यंत खराब बताई जा रही है। आम जनमानस इन समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन समाधान नहीं निकलने से लोगों में रोष व्याप्त है।
इन सभी जन समस्याओं के विश्लेषण और आगे की रणनीति तय करने के लिए आज
आर जे रमझाझर प्रमुख पुखराज सिंह द्वारा
जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस, बोदरी स्थित महालक्ष्मी स्व सहायता समूह में पत्रकार समागम आयोजित किया जाएगा।
इस समागम में —
होली मिलन,
सिंधी समाज के नववर्ष चेट्रीचंद,
हिंदी नववर्ष,
सामाजिक समागम
जैसे विषयों पर परिचर्चा होगी।
बैठक में सभी पक्षों को रखते हुए जन समस्याओं के समाधान की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आम जनता की सुविधाओं के साथ पत्रकार सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर पत्रकारों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था एवं कैमरा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासन-प्रशासन से संवैधानिक रूप से मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।

जनता की मूलभूत जरूरतों और पत्रकार हितों को लेकर होने वाला यह समागम क्षेत्र की आगामी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
