कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा बनी जनआंदोलन, समानता और एकता का संदेश: रत्नावली कौशल

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा बनी जनआंदोलन, समानता और एकता का संदेश: रत्नावली कौशल


बिलासपुर/रायपुर।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ रही है। उन्होंने इसे राष्ट्रव्यापी एकता की पुकार बताते हुए कहा कि “बोल रहा अब हिंदुस्तान – मनखे मनखे एक समान” का नारा समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दे रहा है।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। सतनामी समाज, किसान संगठनों, युवा ब्रिगेड तथा भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी ने इस यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया है।
पदयात्रा के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधनों में राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों की आर्थिक समृद्धि, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मानजनक उत्थान तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रगति का अटल संकल्प है और सामूहिक प्रयासों से राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
रत्नावली कौशल ने कहा कि पदयात्रा में विभिन्न वर्गों, जातियों और क्षेत्रों से आए लोगों की अनुशासित एकता संगठन की अपार शक्ति को दर्शाती है। भूमि सुधार व पट्टा वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा की गुणवत्ता, ग्रामीण अधोसंरचना विकास तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश इस यात्रा के माध्यम से प्रभावी ढंग से दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में यह पदयात्रा छत्तीसगढ़ को मजबूत, समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

अन्य खबरें