खेल मैदान से सामाजिक समरसता तक: राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया

 

*खेल मैदान से सामाजिक समरसता तक: राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री *श्री तोखन साहू* ने राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, *बहतराई* में आयोजित होने वाले *सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह* को लेकर किए जा रहे ड्राई रन एवं आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुचारु, भव्य एवं स्मरणीय रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नमो फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने जानकारी दी कि महोत्सव के समापन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को संबोधित करेंगे, जो खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन देश में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू *स्वामी आत्मानंद खेल मैदान, तखतपुर* में आयोजित *टीचर प्रीमियर लीग* कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों की खेल भावना, टीमवर्क और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य खबरें