सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक सम्पन्न: भगवान परशुराम शोभायात्रा, उपनयन संस्कार व विप्र भवन निर्माण पर बनी रूपरेखा
सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक सम्पन्न: भगवान परशुराम शोभायात्रा, उपनयन संस्कार व विप्र भवन निर्माण पर बनी रूपरेखा

मुंगेली।
इंदिरा केशव विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपने पर सहमति बनी।
बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए फाल्स सीलिंग, सुव्यवस्थित विद्युत फिटिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे आगामी 8 मार्च को होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
महिला परिषद का गठन
बैठक के दौरान सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन करते हुए सर्वसम्मति से श्रीमती मंजुला शर्मा को अध्यक्ष तथा निधि पौराणिक को शहर अध्यक्ष चुना गया।
बड़ी संख्या में विप्रजन रहे उपस्थित
बैठक में सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविंद पाण्डेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, नवीन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
महिला विंग से प्रतिमा पाण्डेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे सहित अन्य महिलाएँ भी बैठक में शामिल हुईं।
बैठक में सभी ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य और संगठित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।
