|

मुंगेली में पोषण माह पर विशेष पहल: विनोबा भावे एवं बशीर खान वार्ड में संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

मुंगेली में पोषण माह पर विशेष पहल: विनोबा भावे एवं बशीर खान वार्ड में संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

रंजीत बंजारे RJ रमझाझर न्यूज़ बेमेतरा – मुंगेली आज दिनांक 29/09/2026 को विनोबा वार्ड एवं बशीर वार्ड में संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोषण माह 2026 के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा की गई। आंगनबाड़ी केंद्र में आकर्षक रंगोली और पोषण युक्त आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रीतिमा लाल जी, डोमन दीक्षित शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्वेता सोनी, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष विजय यादव, होरी राम सोनकर अध्यक्ष सहकारिता सोसायटी मुंगेली, शेष पाल जी दोनों वार्ड पार्षद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ में वार्ड वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही!

 

इस दौरान अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पोषण के महत्व पर अपने विचार साझा किए!

 

आयोजन को सफल बनाने में दोनों वार्डों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और वार्डवासियों का विशेष सहयोग रहा!!

अन्य खबरें