रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई : 10 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर | 18 फरवरी 2026
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई।


🔎 मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
पुलिस को 17 फरवरी को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ी हैं। सूचना की तस्दीक के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
🧾 बैग की तलाशी में मिला गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम –
खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष) निवासी भनपुरी, रायपुर
इसरत बानो (21 वर्ष) निवासी शहडोल, मध्यप्रदेश
बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया।
⚖️ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क पर End-to-End कार्रवाई की जा सके।
📊 वर्ष 2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि
एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा वर्ष 2026 में अब तक –
14 प्रकरणों में 30 आरोपी गिरफ्तार
141.768 किलो गांजा जब्त
₹2,04,700 नगद
02 चारपहिया वाहन व 06 मोबाइल फोन
जुमला कीमती लगभग ₹83,25,200 की जब्ती की जा चुकी है।
🚨 पुलिस का संदेश:
मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य खबरें