रतनपुर गिरजा वन में छत्तीसगढ़ साधु-संत मंडल की बैठक संपन्न, मानव कल्याण पर हुआ मंथन
रतनपुर गिरजा वन में छत्तीसगढ़ साधु-संत मंडल की बैठक संपन्न, मानव कल्याण पर हुआ मंथन

बिलासपुर/रतनपुर।
श्री सिद्धपीठ हनुमान गिरजा वन पंचमुखी धाम, रतनपुर में छत्तीसगढ़ साधु-संत मंडल की महत्वपूर्ण बैठक एवं दिव्य संत समागम का आयोजन किया गया। बैठक छत्तीसगढ़ साधु-संत मंडल के अध्यक्ष श्री अष्ट कौशल महंत शंभू पुरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश आनंद गिरि जी महाराज, श्री तारकेश्वर पुरी, रविंद्र पुरी (मानसूइया आश्रम, चकरभाठा) सहित अनेक संत-महात्मा एवं सनातनी भक्त उपस्थित रहे।
मानव कल्याण पर बौद्धिक व आध्यात्मिक गोष्ठी
इस अवसर पर श्री पंचमुखी हनुमान जी बेलमुंडी धाम से जुड़े श्री चाणक्य चैतन्यपुरी उर्फ सर्किट पुरी बाबा के शिष्य वरिष्ठ पत्रकार समुद्र शास्त्री द्वारा मानव कल्याण विषय पर बौद्धिक व योगी गोष्ठी आयोजित की गई।
संत समागम के अंतर्गत भजन-कीर्तन के पश्चात दिव्य प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें सभी साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा
बैठक में वर्तमान समय में समाज में बढ़ती कुरीतियों, असामाजिक गतिविधियों, गौ संरक्षण, महिला सुरक्षा, मीडिया कर्मियों की सुरक्षा एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

संतों ने कहा कि समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु हर स्तर पर जागरूकता आवश्यक है। साथ ही भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान पंडित श्रवण दुबे एवं समुद्र शास्त्री द्वारा अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र निर्माण सेना, बिलासपुर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवनियुक्त बाल योगी संन्यासी प्रवीण भारती ने अखाड़ा पद्धति के माध्यम से संतों का अभिवादन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान
संतों ने हिंदू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने, गौशालाओं के विकास एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही प्रत्येक ग्राम व पंचायत स्तर तक सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय संरक्षक का संदेश
अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्वामी हिमानंद सरस्वती जी महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए सभी साधु-संतों को हरिद्वार एवं महाकाल आश्रम आने का निमंत्रण भी दिया।
मीडिया कवरेज व आभार
इस भव्य संत समागम का मीडिया कवरेज स्तंभ राज रमजान चैनल छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। आयोजकों ने मीडिया के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर पंडित श्रवण दुबे, समुद्र शास्त्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी संतों व श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
