मुंगेली के प्रसिद्ध चाय व्यवसायी विमल यादव का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मुंगेली के प्रसिद्ध चाय व्यवसायी विमल यादव का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मुंगेली। शहर के पुराना रपटा पुल के पास वर्षों से अपनी चाय की दुकान के माध्यम से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध चाय व्यवसायी विमल यादव का गुरुवार 19 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 6:00 बजे हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 60 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि घर में स्नान के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वर्गीय विमल यादव अपनी मेहनत, सरल स्वभाव और कर्मठता के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात थे। उनकी चाय की दुकान पर दूर-दूर से लोग चाय पीने पहुंचते थे और उनका व्यवहार सभी को अपना बना लेता था।
परिवार में उनके दो पुत्र हैं— जलेश यादव, जो जिले में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में बच्चों और युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं, तथा संजय यादव, जो पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनके बड़े भाई संतोष यादव नगर पालिका मुंगेली में कार्यरत हैं। इस आकस्मिक घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय विमल यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:00 बजे रामगढ़ मुक्तिधाम में किया जाएगा।
घटना की खबर मिलते ही यादव समाज सहित उनके परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव गणेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय विमल यादव गणेश यादव के मामा हैं,
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

अन्य खबरें