ब्रेकिंग न्यूज़: मुंगेली नाबालिग हत्याकांड में बड़ा मोड़! दोनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने पर भड़के ग्रामीण, आज चक्का जाम का ऐलान

मुंगेली बहुचर्चित हत्याकांड: आरोपियों की रिहाई से सनसनी, न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे परिजन और ग्रामीण

​मुंगेली | छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सनसनी मचा देने वाले 17 वर्षीय नाबालिग बालिका हत्याकांड मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा अपडेट सामने आया है। कल देर रात न्यायालय से दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। आरोपियों के बाहर आने की खबर से आक्रोशित ग्राम नेवासपुर के ग्रामीणों और मृतिका के परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए आज जोरदार चक्का जाम करने और इस जमानत का पुरजोर विरोध करते हुए इंसाफ की मांग करने का ऐलान किया गया है।

​क्या है पूरा मामला और क्यों गरमाया माह​कुछ दिनों पहले ग्राम नेवासापुर में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि शुरुआती विवेचना में ही कुछ खामिया थी

​सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, विवेचना के दौरान तकनीकी पहलुओं या दस्तावेजों में कमियों के चलते आरोपियों को कानूनी लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कल देर रात अदालत से दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई। इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर एक गंभीर हत्याकांड के मामले में ऐसी तकनीकी खामियां कैसे रह गईं।

​ग्रामीणों और परिजनों का फूटा गुस्सा, आज होगा चक्का जाम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञापन शोपने पहुंचे कलेक्ट्रेट

​बेटी की मौत के बाद न्याय का इंतजार कर रहे परिवार और ग्रामीणों को जब यह पता चला कि दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

​नया अपडेट: दोनों आरोपियों की रिहाई के विरोध में आज ग्राम नेवासापुर के ग्रामीण और परिजन भारी संख्या में सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने जा रहे हैं।

​पुलिस-प्रशासन पर दबाव: इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अमले और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद हो गया है।

​इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए हर कोई इस मामले की अगली कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

​(यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट है, स्थिति के अनुसार लगातार अपडेट्स जारी हैं।)

अन्य खबरें