| |

देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती एक प्रोफेशनल एच.आर. बिलासपुर की होनहार बेटी दीपिका रविशंकर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 31 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर की होनहार बेटी दीपिका रविशंकर आज भारत सहित देश-विदेश में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रही हैं, जन्म से ही बिलासपुर में रह रहीं दीपिका को अपनें गृहनगर, उसकी मिट्टी, प्रकृति और संस्कृति से गहरा लगाव है, प्रारंभिक स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई उन्होंने बिलासपुर से ही पूरी की है।

दीपिका पेशे से एक प्रोफेशनल एच.आर. हैं और एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें साढ़े छह वर्षों का कार्य अनुभव है, वर्तमान समय में उनका कार्यक्षेत्र बैंगलोर है तथा वे दुबई (यू.ए.ई.) से भी पेशेवर रूप से जुड़ी हुई हैं, हाल ही में वे दुबई से भारत लौटी हैं और अपनें देश आकर उन्हें विशेष खुशी का अनुभव हो रहा है, आगामी एक माह के भीतर वे पुनः कार्य हेतु दुबई रवाना होंगी, अपनें कैरियर के साथ-साथ दीपिका अपनीं निजी जीवन को भी समान महत्व देती हैं, वे कार्य और जीवन के संतुलन को प्राथमिकता मानती हैं, उनका मानना है कि निरंतर सीखना, आत्मविश्वास बनाए रखना और अनुभवों से आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है, दीपिका के सपनें बड़े हैं, वे भविष्य में स्वयं का व्यवसाय शुरू कर एक सफल बिज़नेस ऑनर बनने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। अपनी गलतियों और संघर्षों से सीख लेकर आगे बढ़ना उनका मूल मंत्र है।

उनका यह प्रेरणादायक सफर युवाओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए एक उदाहरण है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

अन्य खबरें