ब्रह्माकुमारी केंद्र तोरवा बिलासपुर में आज जयपुर राजस्थान से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी जी विशेष रूप से बिलासपुर पहुंची

 

संसार में रहना है पर संसार को अपने अंदर नहीं रखना है, ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी

( दिलखुश मिठाई खाओ और दूसरों को भी खिलाओ)

वंदना राय सदस्य माउंट आबू ब्रह्माकुमारी संस्था एवं पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी तहसील के माध्यम से सभी आमजन वीडियो और ब्रह्मा कुमारीज के साथ उपस्थित जितने भी सदस्य है सभी का नंदन वंदन अभिनंदन के साथ शुभकामनाएं बधाई दी।

 

बिलासपुर :- ब्रह्माकुमारी केंद्र तोरवा बिलासपुर में आज जयपुर राजस्थान से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी जी विशेष रूप से बिलासपुर पहुंची जैसे ही ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र तोरवा में पहुंची वहां की संस्थापीका, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राखी दीदी जी के द्वारा फूलों की वर्षा के साथ व अन्य बहनों के द्वारा आरती उतार कर उनका स्वागत सत्कार किया गया अंदर प्रवेश के बाद बाबा कि कुटिया में जाकर माथा टेका व अन्य बहनों के द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया अब वह घड़ी आ गई जिसका सभी भाई बहनों को इंतजार था दीदी की अमृतवाणी से सत्संग का मीठे बोलों का मीठे शब्दों का रस ग्रहण करने का दीदी ने शुरुआत बाबा के नाम से शिव बाबा के नाम से ओम शांति से की उन्होंने वैसे तो कई सारे प्रसंग सुनाएं और लोगों को मोटिवेट किया कि जीवन कैसे जिया जाता है, जीवन कैसे जीना है सरल भाषा में उन्होंने समझाया जीवन को आराम से जिया जा सकता है भगवान की प्राप्ति भी की जा सकती है और घर गृहस्थ भी चला सकते हैं पर हम लोग उल्टा करते हैं जीवन को एकदम प्रेशर में जीते हैं घर गृहस्थी एकदम बोझ जैसे लगती है और प्रभु की प्राप्ति तो बहुत दूर की बात है अगर आपको सरल तरीके से भगवान को पाना है घर गृहस्थी भी चलानी है तो सबसे सरल रास्ता यही है कि संसार में रहना है पर संसार को अपने अंदर नहीं रखना है और दूसरी बात एक ऐसी मिठाई खाओ जो तुम्हें भी अच्छी लगे और दूसरों को भी अच्छी लगे मतलब दिल खुश मिठाई आप भी खाएं दूसरों को भी खिलाएं जो आप दूसरों को देंगे वह रिटर्न आपको मिलेगा हम अपने दिमाग में इतना बोझ डाल देते हैं कि छोटा सा काम भी हमें पहाड़ जैसा लगता है इसकी वजह है कि हम भूतकाल में जीते हैं भविष्य में वर्तमान में नहीं जबकि हमें वर्तमान में जीना चाहिए भविष्य को देखना चाहिए पर हम पीछे मुड़कर देखते हैं सामने देखते नहीं जिसके कारण एक्सीडेंट हो जाता है मतलब हमारे दिमाग में बहुत सारा बोझ बढ़ जाता है जो बात बीत गई उसे भूल जाए आगे का सोचिए भविष्य को देखे लेकिन हम हर बात को बार-बार याद करते हैं जिसके कारण टेंशन डिप्रेशन परेशानियां और आ जाती है हर इंसान में अच्छाई है तो बुराई भी है लेकिन हम बुराइयों को जल्दी से देखते हैं अच्छाई को नहीं देखते हैं परफेक्ट इंसान कोई नहीं रहता है सब में कुछ ना कुछ अच्छे गुण भी रहेंगे तो बुरे वाले गुण भी रहेंगे अगर हम एक गुण को जो अच्छा है उसे हम अगर ग्रहण कर ले और उसपर हम अमल करें और उसी गुण को लेकर हम हर व्यक्ति से बात करें तो हमारे अंदर भी कई सारे गुण अच्छे अपने आप आ जाएंगे और सामने वाला भी खुश हो जाएगा तो हमें अच्छी चीज को ग्रहण करना है और बुरी चीज का त्याग करना है 👻बूरी बातें हो बूरा भोजन हो बुरे लक्षण हो और अन्य जिसमें बुराई जुड़ी हो उन चीजों का त्याग करना है और अच्छी चीज धर्म कर्म ज्ञान इन सबको ग्रहण करना है अच्छी बातें को ग्रहण करना है मीठी बातों को ग्रहण करना है अच्छे लोगों का संग करना है अच्छा बोलना है मीठा बोलना है तभी आप आगे जा सकते हैं और जीवन सरलता से जिया जा सकता है और तभी हम प्रभु की भी प्राप्ति कर सकते हैं इस संसार में रहकर सांसारिक बातों को और जो प्रभु से हमें दूर करें ऐसे लोगों से हमें खुद दूर हो जाना चाहिए शुद्ध और सादा भोजन करें टाइम से उठे टाइम से सोए तो आपका जीवन अच्छे तरीके से चलने लगेगा दूसरों की देखा देखी ना करें जो भगवान ने हमें दिया है उसमें ही खुश रहना सिखो जब आप खुश रहना सीख जाओगे तो अपने आप आपको जो आप चाहते हो आपको मिलना शुरू हो जाएगा लालच ना करें,
काम करें सेवा करें सेवा करोगे, तो मीठा फल खुद ही मिलेगा,
उक्त कार्यक्रम में एक छोटी सी बालिका के द्वारा भक्ति भरे गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी एक भाई जी के द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर देशभक्ति के गीत गाए गए अंत में बाबा को याद किया गया और आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी गई बाबा का प्रसाद वितरण किया गया आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग बिलासपुर व आसपास क्षेत्र से पहुंचे थे इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र तोरवा के सभी भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी से विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा, सिजी क्राइम रिपोर्टर से कुमार पोपटानी विशेष रूप से पहुंचे और पूरे प्रोग्राम को कवर किया व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी जी से आशीर्वाद लिया

अन्य खबरें