|

सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में बाबा बैजनाथ धाम हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना।

सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में बाबा बैजनाथ धाम हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना।

​ बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था देवाधिदेव महादेव के पावन ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु साउथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

​इस आध्यात्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिल्हा विधानसभा क्षेत्र, छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं संपूर्ण विश्व की सुख, शांति, समृद्धि तथा जन-कल्याण की मंगलकामना करना है।
​बिलासपुर जंक्शन परिसर एवं रेलवे गेस्ट हाउस में जन-प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं की अगवानी हेतु स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। ढोल-नगाड़ों एवं धार्मिक जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं के दल का कार्यकर्ता आम जनमानस ने भव्य रूप से अभिवादन अभिनंदन भक्ति मय भाव के साथ किया।

​ बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय असीम भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र कौशिक की संयुक्त अगवानी में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्षदों का एक विशाल दल बाबा बैजनाथ धाम की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ।

​यह आध्यात्मिक यात्रा बिल्हा क्षेत्रवासियों, समस्त प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना हेतु आयोजित की गई है। बिलासपुर जंक्शन के स्टेशन परिसर तथा रेलवे गेस्ट हाउस में जनप्रिय नेताओं के दर्शन और आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

​ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पहारों और भव्य बुके (पुष्पगुच्छों) के साथ श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी व संपूर्ण दल का अभूतपूर्व व भावभिना नागरिक अभिनंदन किया। पूरा स्टेशन परिसर ‘जय बाबा बैजनाथ’ और ‘हर-हर महादेव’ के धार्मिक जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​प्रमुख जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों ने जताई आत्मीयता

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष पेंगन वर्मा, एल्डरमैन ज्योति कुलदीप, बोदरी मंडल की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री दुर्गा कौशिक, विश्व हिंदू सेवा दल (संस्कृति प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री सहित अनेक प्रबुद्धजनों व पत्रकारों ने शिष्टाचार भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
​तत्पश्चात सभी नेता व कार्यकर्ता साउथ बिहार एक्सप्रेस में सवार हुए। साउथ बिहार ट्रेन में सफर करने से पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा बैजनाथ धाम में यह हाजिरी पूरे विश्व के कल्याण, जन-जन की खुशहाली और क्षेत्र की सतत प्रगति की प्रार्थना के लिए है।

इसी क्रम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद के प्रभावी नियंत्रण के पश्चात छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और शांति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र में विपक्षी दलों को भ्रामक नैरेटिव बनाने के बजाय सकारात्मक एवं रचनात्मक जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


​पत्रकारों के सवाल पूछने पर विधायक धरम लाल कौशिक ने संतुलित शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा, “जनता सब समझती है। जब किसी राजनीतिक दल के पास नीतिगत मुद्दों का अभाव होता है, तो वह दिशाहीन होकर भ्रामक नैरेटिव बनाने का प्रयास करता है। कांग्रेस को जनता को भ्रमित करने के बजाय आत्ममंथन करने और अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाकर एक ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने पर ध्यान देना चाहिए।”
​अटूट भक्ति भाव, विश्व कल्याण के पावन संकल्प, भव्य नागरिक अभिनंदन और गरिमापूर्ण राजनीतिक चर्चाओं के बीच यह विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन हेतु बिलासपुर स्टेशन से रवाना हुआ।

अन्य खबरें