सामाजिक एजेण्डा को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य आचार्य ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पंचदिवसीय सरगुजा दौरे पर
रायपुर, छत्तीसगढ़। 24 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों राज्य के विभिन्न स्थानों में निवासरत आचार्य ब्राह्मण समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को एकजुट कर उनके विकास और उत्थान के लिए अनेंकों प्रकार के अविस्मरणीय प्रयास छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री संतोष शर्मा के नेतृत्व में लगातार किया जा रहा है, इसी तारतम्य में सामाजिक एजेण्डा को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य आचार्य ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष विगत दिनों पंचदिवसीय सरगुजा दौरे पर हैं, जहां पर प्रत्येक सदस्यों के घरों पर पहुंचकर उन्हें सामाजिक एजेण्डा की विस्तृत जानकारी के साथ सभी को एक मंच पर लानें का भरकस प्रयास किया जा रहा है तथा आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होनें के लिए सभी को आमंत्रित भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति (रजि. 122202573474/2025) के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में आगामी दिवस माँ शारदा के पावन धरा मैहर में 05 और 06 फरवरी 2026 को होनें जा रहे वृहद तथा विराट सामूहिक विवाह एवं व्रतबंध सम्मेलन के लिए दिनांक 20 जनवरी 2026 से 24 जनवरी तक लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति (रजि. 122202573474/2025) के प्रदेश प्रवक्ता सह संरक्षक श्री अनिल तिवारी ‘आचार्य’ बरगीडीह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, सरगुजा तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री संतोष शर्मा, चैलमा द्वारा प्रथम दिवस क्रमश: अंबिकापुर, बरगीडीह, बलरामपुर, चैलमा, बकसपुर, पिण्ड्रा, नवापारा, समापन अंबिकापुर, द्वितीय दिवस सूरजपुर, नमान (नरेशपुर), रगदा, समापन अंबिकापुर, तृतीय दिवस बलरामपुर, बसंतपुर, सिंदूर, रामचंद्रपुर, समापन अंबिकापुर, चतुर्थ दिवस सूरजपुर, बोझा, पतरापारा, महादेवपारा, समापन अंबिकापुर, पंचम दिवस अंबिकापुर के ही विभिन्न स्थानों में निवासरत स्वजातीय बंधुओं को हर घर जाकर ससम्मान अक्षत सहित आमंत्रण पत्र दिया गया तथा सामाजिक एजेण्डा की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे सभी नें खूब सराहा, बरगीडीह में स्वजातीय बंधुओं तथा समिती के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री संतोष शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान उपरोक्त सम्माननीय जनों के द्वारा सामाजिक रीति-नीतियों से समाज के लोगों को आग्रह किया गया कि आप सभी परंपरागत तरीकों से अपनें कार्यों का निर्वहन करें और सामाजिक समरसता को बनाते हुए समाज को आगे बढ़ानें में अपनीं अहम भूमिका निभाएं।


पंजीयन क्र. 122202573474, संदर्भ क्र. 1683386899
सामाजिक ऐजेण्डा-
01. समाज में सभी स्वजातीय बन्धुओं को जोड़नें का काम करना।
02. समाज के वरिष्ट व्यक्ति से चर्चा करना सुझाव लेना उस पर शत् प्रतिशत अमल करना।
03. समाज के बुजुर्ग व्यक्ति का चयन करना और सामाजिक सम्मान देनें का काम करना।
04. गरीब परिवार का उत्थान करनें पर विचार करना और शोकाकुल गरीब परिवार को शोक के यमन गंगा बनारस जानें की व्यवस्था करना।
05. गरीब परिवार को शिक्षा में मदद करना ताकि उसकी पढ़ाई बाधित ना हो।
06. जजमान के द्वारा जो अनुचित कार्य कराया जाता है उस पर प्रतिबंध लगाना, जैसे कि मुण्डन संस्कार कराना, तिल-दुध पिलाना, खाट पर सुलाकर झुलाना आदि कार्यों पर प्रतिबंध लगाना।
07. सामाजिक बैठक में समाज के सभी व्यक्तियों को सनातनी भेष में धोती कुर्ता पहन कर आना।
08. परिवार के बीच गाली गलौच जैसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाना और अच्छे वातावरण का निर्माण करना।
09. सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वजातीय बंधुओं का महासम्मेलन कराना, जगह सुनिश्चित करना, प्रदेश अध्यक्ष को प्रत्येक परिवार के बीच जाकर राय लेना, उनके अनुसार कार्य योजना तैयार करना, सोलह संस्कारों पर पूर्णतः विचार करना।
10. समाज में संस्कार जोड़नें का काम करना।
11. समाज में गरीब बेटियों का समाजिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराना ताकि माँ-बाप के बोझ न बनें, इस विषय पर समाज को चिंतन करना।
12. छत्तीसगढ़ में समाजिक परिचय का कार्यक्रम करना ताकि हम समाज के एक दूसरे व्यक्तियों को जान सकें।
13. प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करनें हेतु धन इकट्ठा करनें पर विचार करना।
14. प्रत्येक जिला अध्यक्ष को बैनर बनवाना और अपनी कार्यकारिणी का जिला में तिमाही बैठक करना जिसमें सम्भागीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को विशेष रूप से आमंत्रित करना।
15. सामाजिक भवन बनवानें हेतु जगह सुनिश्चित करना।
16. नशामुक्त समाज का निर्माण करना, पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिलाना, नई चीजों को बताना, रूढ़ीवादी परम्परा का पूर्णतः त्याग कराना, समाज का दिशा एवं दशा दोनों को बदलनें का प्रयास करना।
17. प्रत्येक व्यक्ति को समाज के विकास और उत्थान के लिए सोचना, चिन्तन-मंथन करना ताकि हमारा समाज सशक्त होकर पहली पंक्ति में कैसे पहुंचे इस पर विचार करना।
निवेदक
छ.ग. प्रदेशाध्यक्ष
संतोष कुमार शर्मा
मो.- 7987312829

